रानीखेत की जर्जर सड़कों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र मरम्मत की मांग

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र सुधार की मांग की है।

ज्ञापन में मुख्य मार्ग के०एम०यू० स्टेशन से घिंघारिखाल सहित अन्य क्षेत्रीय सड़कों की खराब हालत पर चिंता व्यक्त की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि सड़कों पर गहरे गड्ढे, टूटी सतह और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आम जनता, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और जनजीवन प्रभावित होता है। यह मार्ग क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी अनदेखी जनहित के खिलाफ है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत, गड्ढों की भराई और उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

See also  रानीखेत महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
error: Content is protected !!