रानीखेत में विहिप का विरोध प्रदर्शन, धर्मांतरण व कथित सनातन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ जताया आक्रोश

Share the News

रानीखेत।  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला इकाई द्वारा देशभर में हो रहे कथित लव जिहाद, धर्मांतरण और सुनियोजित सनातन विरोधी गतिविधियों के विरोध में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि रानीखेत क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां सामने आती हैं तो उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री विपिन भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रघुवर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, नगर उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह मनराल, नगर प्रचार-प्रसार प्रमुख पाराशर तिवारी सहित मनमोहन मेहरा, हेमचंद्र, पवन कुमार, दीपक मवाड़ी, नीरज तिवारी और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने की अपील की।

See also  “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत न्याय पंचायत कफ़ड़ा मे बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
error: Content is protected !!