रानीखेत में वेस्ट व्यू होटल के पास जंगल में लगी आग पर फायर टीम ने पाया काबू, टली बड़ी घटना

Share the News

रानीखेत। वेस्ट व्यू होटल के पास जंगल में लगी आग को फायर स्टेशन रानीखेत की टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते काबू में कर लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 26 अप्रैल 2026 को फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना मिली कि वेस्ट व्यू होटल के समीप जंगल में आग लग गई है, जो तेजी से फैल रही है।

सूचना मिलते ही फायर यूनिट प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि आग जंगल में फैल रही थी। फायर कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए MFE से होज फैलाकर तथा हाई प्रेशर होजरील के माध्यम से पंपिंग कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

इसके साथ ही कर्मियों ने आग को पीट-पीटकर पूरी तरह नियंत्रित कर लिया।

मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे और संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन कार्य पूर्ण होने के बाद फायर यूनिट सुरक्षित रूप से वापस स्टेशन लौट आई।

इस अभियान में अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के साथ हरीश भट्ट, खीमानंद, दयाधर ध्यानी, राजकुमार, रमेश सिंह, जयवीर सिंह, दिनेश सिंह, निकेता और निरु सहित अन्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

See also  रानीखेत अस्पताल में NICU उद्घाटन पर गरजे करन माहरा, बोले- फीता काटने की राजनीति कर रही सरकार
error: Content is protected !!