सांकेतिक मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनता कैबिनेट में गैरसैण को स्थाई राजधानी का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

जन भावनाओ को देखते अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP की जांच के आदेश

UCC में संशोधन कर लिव-इन रिलेशन मान्यता रद्द करने का भी प्रस्ताव

हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में पहाड़ी आर्मी द्वारा बुलाई गई जनता कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत सांकेतिक मुख्यमंत्री बने, जिसमें उनके सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

जनता कैबिनेट की बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए –

1. गैरसैण स्थाई राजधानी का प्रस्ताव पास: कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने अपनी मंजूरी देते हुए गैरसैण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी घोषित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया। सांकेतिक मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रस्ताव को मंजूरी के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास भेज दिया है।

2. अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP की जांच के आदेश: जनता कैबिनेट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में लंबे समय से चर्चा में रहे VIP की भूमिका की जांच के आदेश दिए।

3. UCC कानून में संशोधन कर लिव-इन रिलेशन की मान्यता रद्द होगी: बैठक में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) कानून में संशोधन कर लिव-इन रिलेशनशिप की मान्यता को रद्द करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि जनता कैबिनेट ने जो फैसले लिए हैं, वही पहाड़ की जनता की असली भावना है। गैरसैण स्थाई राजधानी उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़ा है।

जनता कैबिनेट के सांकेतिक मंत्री मंडल 

1. हरीश रावत – मुख्यमंत्री

2. कार्तिक उपाध्याय – वित्त मंत्री

3. राजेंद्र कांडपाल – शहरी विकास मंत्री

4. संतोष नेगी – परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री

5. भुवन पांडेय – वन एवं भाषा मंत्री

6. युवराज सिंह चिराल – शिक्षा मंत्री

7. मोहन कांडपाल – अल्पसंख्यक, उच्च शिखा समाज कल्याण 

8. कुसुमलता बौड़ाई – महिला कल्याण एवं खेल मंत्री

9. आनंद कन्याल – पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री

10. तारा दत्त पांडेय – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

11. भुवन जोशी – पर्यटन मंत्री

12. नारायण बिष्ट – पंचायती

गोपन सचिव की भूमिका में पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी रहें 

जनता कैबिनेट की इस बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पहाड़ी आर्मी के प्रेमा मेर, कविता जीना, राज्य आंदोलनकारी गोपाल दत्त कुमेड़ी, नीमा भट्ट, अंजू पांडे, कमलेश खंडूरी, प्रदीप रौतेला, रेखा बिष्ट, संजय बिष्ट मोहन चंद्र पाटनी,राजेंद्र प्रसाद जोशी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  रानीखेत महाविद्यालय में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गृह विज्ञान विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
error: Content is protected !!