रानीखेत में पूर्व सीएम हरीश रावत का 78वां जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से

रानीखेत। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के 78वें जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय, सदर बाजार रानीखेत में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर उनका जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर करण माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरीश रावत उत्तराखंडियत के प्रमुख हितैषी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी कार्य किए।

करण माहरा ने विशेष रूप से केदारनाथ आपदा 2013 के बाद केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्य विश्व स्तर पर सबसे तेज गति से पूरा किया गया, जिसकी देश-विदेश में व्यापक सराहना हुई।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश राम, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयंत रौतेला, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  अल्मोड़ा : पंचायत चुनाव पर खतरा; प्लान बी तैयार
error: Content is protected !!