हल्द्वानी में कांग्रेस का वार: महिला आरक्षण पर केंद्र पर साधा निशाना, 2027 में भाजपा को हटाने का दावा खबर

हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही लाया जा चुका था, लेकिन वर्तमान में इसे चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। गोदियाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बार भाजपा शासित राज्यों में आयोजित विधानसभा सत्रों में अपना संकल्प पत्र लाएगी, जिसमें संबंधित सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की बात शामिल होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में हुई जॉइनिंग के अलावा जल्द ही 18 और नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

गोदियाल ने यह भी संकेत दिए कि भविष्य में कई बड़े नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं, क्योंकि राजनीतिक माहौल बदल रहा है और भाजपा के लिए आगामी चुनाव आसान नहीं रहने वाले हैं।

See also  अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने युगांडा इंटरनेशनल में जीता रजत
error: Content is protected !!