“ऑपरेशन प्रहार” में रानीखेत पुलिस का एक्शन, 36 चालान, 7 वाहन सीज

Share the News

अल्मोड़ा। रानीखेत में पर्यटन सीजन के बीच यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर जनपद भर में थाना और चौकी स्तर पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।
इसी क्रम में 2 मई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली रानीखेत क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने वाले 36 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। वहीं रैश ड्राइविंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में 7 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस टीम ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

See also  जिला पंचायत ढौरा से भाजपा प्रत्याशी पूजा आर्या के पक्ष में वोट की अपील को लेकर भाजपायों ने किया क्षेत्र भ्रमण 
error: Content is protected !!