अल्मोड़ा : सल्ट में विकास और जनसंपर्क से मजबूत हो रही महेश जीना की पकड़, चुनाव से पहले बढ़ा राजनीतिक कद

Share the News

“स्पष्ट नेतृत्व, मजबूत इरादे — सल्ट की बुलंद आवाज महेश जीना”

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत/सल्ट। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है। इस बीच महेश जीना सल्ट विधानसभा क्षेत्र में अपने विकास कार्यों और सक्रिय जनसंपर्क के चलते खास पहचान बना रहे हैं। हाल के राजनीतिक चर्चाओं के बीच ज़मीनी स्तर पर उनकी निरंतर सक्रियता साफ दिखाई दे रही है।

सल्ट क्षेत्र में सड़क निर्माण, शिक्षा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया गया है। ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए कई सड़क परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

विधायक महेश जीना की राजनीतिक मजबूती का एक बड़ा आधार मातृ शक्ति और युवा वर्ग के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल और युवाओं को खेल व रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर उनका विशेष फोकस रहा है।

उनकी कार्यशैली “जो कहते हैं, वो करते हैं” की छवि के साथ जुड़ी हुई है, जिससे जनता के बीच उनकी विश्वसनीयता लगातार बढ़ी है। विकास कार्यों को गति देने के लिए वे अधिकारियों के साथ स्पष्ट और सख्त रवैया अपनाने से भी नहीं हिचकते, जिससे कई जनहित के मुद्दों पर तेजी से निर्णय संभव हो पाए हैं।

स्पष्टवादिता और निर्णायक नेतृत्व शैली के कारण वे कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित हुए हैं। संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है, जहां वे राज्य से लेकर केंद्र तक बेहतर समन्वय बनाए रखते हैं और बूथ स्तर तक सक्रिय संवाद कायम रखते हैं।

जनसंपर्क के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है। नियमित क्षेत्र भ्रमण, जनसभाओं और स्थानीय कार्यक्रमों के माध्यम से वे लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि क्षेत्र में उनके समर्थन का आधार लगातार मजबूत होता दिख रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी समय में केवल सर्वे नहीं, बल्कि जमीनी काम और जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत साबित होता है।

ऐसे में महेश जीना की सक्रियता और विकास पर केंद्रित रणनीति उन्हें आगामी चुनावों में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर रही है।

See also  अल्मोड़ा : जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनवरी, फरवरी एवं मार्च हेतु क्षेत्र पंचायत बैठकों का रोस्टर किया जारी
error: Content is protected !!