चंपावत : दोस्त संग शादी में गई नाबालिग किशोरी से दरिंदगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

Share the News

चम्पावत में शादी में गई 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, भाजपा नेता समेत तीन आरोपी फरार

चम्पावत में दोस्त संग शादी में गई 16 वर्षीय किशोरी दरिंदगी का शिकार हो गई। उसके दोस्त, भाजपा नेता समेत तीन लोगों ने चाकू नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह वह एक सुनसान घर में निर्वस्त्र मिली। उसके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी चम्पावत की एक दुकान में काम करती है। पांच मई की शाम को वह घर नहीं लौटी।

फोन करने पर उसने बताया कि सल्ली निवासी उसका दोस्त विनोद सिंह रावत उसे एक शादी समारोह में ले गया है। लेकिन, देर रात तक वह घर नहीं लौटी। रात करीब डेढ़ बजे बेटी ने पिता को फोन किया, लेकिन तुरंत कट गया और फिर मोबाइल ऑफ हो गया।

दुष्कर्म के बाद किशोरी को हाथ-पैर बांधकर सुनसान घर में बंद किया दोस्त के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थी पीड़ित किशोरी गैंगरेप ने किया शर्मसार

चम्पावत में हुए गैंगरेप की वारदात ने पहाड़ की शांत वादियों को झकझोर कर रख दिया है। चम्पावत में मंगलवार और बुधवार की रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

पिता ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बुधवार तड़के चार बजे पुलिस और ग्रामीणों को किशोरी सल्ली गांव में एक बंद कमरे में रस्सी से बंधी मिली।

किशोरी ने बताया कि सल्ली निवासी 20 वर्षीय विनोद सिंह रावत, 30 वर्षीय नवीन सिंह और भाजपा नेता 45 वर्षीय पूरन सिंह रावत ने गले पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने रस्सी से बांधकर उसे कमरे में बंद कर दिया।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने सियासत में उबाल ला दिया है। कांग्रेस ने बुधवार को मामले को लेकर भाजपा सरकार की घेराबंदी करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। P09

मामले की जांच एसआई प्रियंका मौर्या को सौंपी गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराकर उसकी काउंसलिंग कराई गई है।

पूरन सिंह रावत पूर्व में तल्लादेश से भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष और सल्ली गांव का प्रधान रह चुका है। भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह बोहरा ने बताया कि कुछ समय पूर्व नई कार्यकारिणी के गठन में उसे पद से हटाया गया था।

See also  आंधी-तूफान से भीमताल में भारी नुकसान, हरीश पनेरु ने किया दौरा, शीघ्र मुआवजे की मांग
error: Content is protected !!