उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर महापौर गजराज बिष्ट ने दी बधाई

Share the News

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर Gajraj Singh Bisht ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari को देश के प्रतिष्ठित “पद्म भूषण” सम्मान से अलंकृत किए जाने पर उनके हल्द्वानी स्थित आवास पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सम्मान भगत सिंह कोश्यारी के लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सरल व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगतदा का मार्गदर्शन, स्नेह और सान्निध्य सदैव समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

महापौर ने कहा, “मुझे भगतदा के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जो मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उनका अनुभव, सादगी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरित करता रहा है। उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला, जो मेरे सार्वजनिक जीवन की अमूल्य पूंजी है।”

उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी पहाड़ के ऐसे जननेता हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत, सरलता और जनसेवा के बल पर उत्तराखंड का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है। पहाड़ की संस्कृति, मूल्यों और जनभावनाओं से उनका गहरा जुड़ाव उन्हें जनता के बीच अत्यंत सम्मानित और लोकप्रिय बनाता है।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने आगे कहा कि भगतदा केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़े ऐसे लोकप्रिय जननेता हैं, जिन्होंने अपने सहज व्यवहार और समर्पण से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देशभर में उनके प्रति लोगों का स्नेह, सम्मान और विश्वास उनकी जनप्रियता का प्रमाण है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगत सिंह कोश्यारी दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा उनका स्नेह और आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

See also  सरकारी नौकरी के रिश्तों को ठुकरा शिक्षिका ने बेरोजगार प्रेमी से रचाई शादी, बनी मिसाल
error: Content is protected !!