कोटद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जसवंत सिंह, विशिष्ट अतिथि रेणु बिष्ट पार्षद सिताबपुर, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती एवं प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।
आचार्य रोहित बलोदी के संचालन में छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा विभागीय बैज अलंकृत किए गए। प्रधानमंत्री पद की शपथ कनुप्रिया, उप प्रधानमंत्री आयुष रावत, सेनापति उमंग एवं आदित्य, उप सेनापति आराध्या बिष्ट, अध्यक्ष पलक कनोरिया तथा सचिव अंशिका रावत ने ग्रहण की।
इसके बाद विभिन्न विभागों के छात्र प्रमुख एवं उप प्रमुखों ने शपथ ली। वंदना विभाग में अपर्णा एवं तृषा, पूर्व छात्र परिषद में आशुतोष एवं उमंग, चिकित्सा विभाग में तनु रावत एवं आराध्या भदौरिया, समाचार विभाग में वंदना एवं नवीन सिंह, जल, विद्युत एवं ध्वनि विभाग में अमन एवं आदित्य नैनवाल, पुस्तकालय विभाग में वंश सुंदरियाल एवं नक्ष सिंह सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।
समारोह में सभी प्रमुखों एवं उप प्रमुखों को विभागीय पत्रक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राहुल भाटिया, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी, कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली, भूपेंद्र सिंह, शिवराम, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, मधुबाला नौटियाल, संगीता रावत, संगीता कुकशाल, नंदिनी नैथानी, बिनीता बिष्ट, साक्षी अग्रवाल, पूनम नेगी, प्रेम सिंह, सच्चिदानंद, मुकेश सुंदरियाल एवं सुरेंद्र राणा सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

