जनभावनाओं का सम्मान: अल्मोड़ा में चार नई मदिरा दुकानें बंद करने का फैसला

Share the News

अल्मोड़ा। जनहित को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्रों में नवसृजित मदिरा दुकानों को आगामी वित्तीय वर्ष से बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्णय के तहत सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में प्रस्तावित विदेशी मदिरा दुकान, द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के तिपोला और खेड़ा में विदेशी मदिरा दुकानें तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली में देशी मदिरा दुकान को बंद किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि इस निर्णय का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय क्षेत्र की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य संतुलित, जवाबदेह और जनहितकारी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

See also  द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम धनियारी के ग्रामीण सड़क, पेयजल, जल जीवन मिशन की समस्या को लेकर बैठे आमरण अनशन पर
error: Content is protected !!