भीमताल में ‘रोड क्रॉसिंग शुल्क’ के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, SDM से कार्रवाई की मांग

Share the News

भीमताल। पार्किंग की आड़ में पर्यटकों और बाहरी वाहनों से कथित रूप से अवैध वसूली का मामला सामने आया है।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने इस संबंध में उप-जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग पर पार्किंग कर्मी बीच सड़क पर वाहनों को रोककर ‘प्रवेश शुल्क’ और ‘रोड क्रॉसिंग शुल्क’ के नाम पर पर्यटकों, टैक्सी चालकों और बाहरी वाहनों से जबरन वसूली कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार पार्किंग शुल्क केवल पार्किंग स्थल के भीतर वाहन खड़ा करने पर ही लिया जा सकता है।

पूरन बृजवासी ने कहा कि सड़क पर पर्ची काटने की वजह से पर्यटन मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन रही है, जिससे पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ रही है और भीमताल की छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्किंग कर्मी पीडब्ल्यूडी सड़क पर यातायात बाधित कर रहे हैं, फुटपाथों पर वाहन खड़े कराकर अतिक्रमण फैला रहे हैं और पार्किंग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और कोतवाली भीमताल में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने सड़क पर पर्ची काटने वालों पर जुर्माना लगाने, ‘रोड क्रॉसिंग शुल्क’ को अवैध घोषित करने, पार्किंग स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा केवल पार्किंग के भीतर खड़े वाहनों से ही शुल्क वसूली सुनिश्चित करने की मांग की है।

See also  हल्द्वानी : छात्रा हत्याकांड पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु  का ग्रामीणों का संग प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन को घेरा
error: Content is protected !!