वन महोत्सव पर सौनी रेंज में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रिपोर्टर: बलवंत सिंह रावत
रानीखेत। वन महोत्सव के तहत वन विभाग की सौनी रेंज द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया। इस दौरान वन दरोगा सुनील कुमार, वन दरोगा विपिन तोमर, वन दरोगा मुकेश पांडे, वन दरोगा किरण चमियाल तथा वन बीट अधिकारी विमला सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में भुवन उपाध्याय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पड़लिया पंत, ग्राम प्रधान विक्रम उपाध्याय, दिगंबर नेगी, ललित मोहन रावत, हर्षवर्धन, नरेंद्र बिष्ट और श्याम उपाध्याय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़, एक जीवन” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और वनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। वन विभाग ने कहा कि वन महोत्सव के तहत आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण एवं जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

