दलमोटी रोड पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित, फायर यूनिट ने त्वरित रेस्क्यू कर खोला मार्ग

दलमोटी रोड पर पेड़ गिरने की घटना पर फायर यूनिट द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही

रानीखेत। दलमोटी रोड पर गुरुवार को एक चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रानीखेत की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर सड़क को दोबारा यातायात के लिए सुचारू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 को पीएफटी के माध्यम से फायर स्टेशन रानीखेत को दलमोटी रोड पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी एफएसएसओ श्री गणेश चंद्र के निर्देशन में फायर रेस्क्यू यूनिट आवश्यक उपकरणों और रेस्क्यू वाहन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि एक बड़ा चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरा हुआ था, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी। अल्मोड़ा से लौटते समय एफएसएसओ गणेश चंद्र स्वयं भी घटनास्थल पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व किया।

फायर कर्मियों ने उड़न कटर की सहायता से पेड़ को काटा और बाद में जेसीबी मशीन की मदद से उसे सड़क किनारे हटाया गया। रेस्क्यू कार्य पूरा होने के बाद यातायात को सुरक्षित रूप से फिर से शुरू करा दिया गया।

See also  चमोली के माणा हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में अबतक 50 का रेस्क्यू
error: Content is protected !!