अंतर महाविद्यालयीय योग प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन।
रिपोर्ट — बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की महिला योग टीम ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (द्वितीय स्थान) प्राप्त किया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय का गौरव बढ़ा।
प्रतियोगिता बलुवाकोट में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
रानीखेत महाविद्यालय की छात्राओं ने योग के विभिन्न आसनों, समन्वय, अनुशासन एवं सामूहिक प्रस्तुति में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से रागिनी कुवार्बी, रजनी मेहरा, दीक्षा, लता रावत, कल्पना, प्रियंका, वर्षा रोतेला, अंजली अधिकारी, खुशी एवं दिशा ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पेश पाण्डे ने टीम की इस उपलब्धि पर सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. सुदर्शन कुमार, कमलेश बिष्ट, डॉ. पारुल भारद्वाज एवं डॉ. कमल बिष्ट के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय परिवार ने टीम की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।






