आपदा प्रबंधन को लेकर तहसील रानीखेत में संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास उत्तराखंड शासन देहरादून व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अधिकारी अल्मोड़ा के आदेश के क्रम में संभावित प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आज तहसील रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट स्नेहिल कुंवर सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना रहा।

बता दे कि आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता एवं समन्वय क्षमता को परखा गया तथा भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, बादल फटना, वन अग्नि, भूस्खलन, बाढ़, वाहन दुर्घटना आदि आपदा परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग, एसएसबी, फायर ब्रिगेड व पुलिस विभाग टीम द्वारा गोविन्द सिंह माहरा राजकीय नागरिक चिकित्सालय मे मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। 

तहसीलदार दिपिका आर्या ने बताया कि आज यहां पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। पूरे प्रदेश भर में आज कई तहसीलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। हमारे यहां आज सोटसर्किट से लगी आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होने कहा कि मॉक ड्रिल में करीब 30 लोगों को रेस्क्यू कर के निकाल दिया है, जिसमें 16 सामान्य घायलों को राहत केन्द्र भेजा गया और 10 गम्भीर घायलों व 4 अति गंभीर घायलों का उपचार चिकित्सालय में डाक्टरो की देखरेख में चल रहा है।

डाँक्टर नवीन बिष्ट ने बताया कि मॉक ड्रिल में करीब 30 लोगों को रेस्क्यू कर के निकाल दिया है, जिसमें 16 सामान्य घायलों को राहत केन्द्र भेजा गया और 10 गम्भीर घायलों व 4 अति गंभीर घायलों का उपचार चिकित्सालय में डाक्टरो की देखरेख में चल रहा है।

इस अवसर पर तहसील, स्वास्थ्य विभाग, एसएसबी, फायर ब्रिगेड व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

See also  हल्द्वानी : पत्रकारों से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
error: Content is protected !!