आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में “एंटी टोबैको डे” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में 30 मई 2026 को 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के तत्वावधान में “नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत “एंटी टोबैको डे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना सभा के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में जेडी/जेडब्ल्यू एवं एसडी/एसडब्ल्यू के कुल 80 एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एएनओ देव सिंह बिष्ट एवं भूपेंद्र परिहार के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेट्स द्वारा शपथ ग्रहण, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण तथा जागरूकता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रशासन एवं एनसीसी अधिकारियों ने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
