होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या-आत्महत्या की आशंका

Share the News

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित डबल फाटक के एक होटल में युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को युवक और युवती होटल में ठहरने आए थे और पहचान पत्र जमा कर एक कमरा बुक कराया था। शुक्रवार दोपहर निर्धारित समय पर चेक-आउट नहीं करने पर होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर होटल स्टाफ ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों अचेत अवस्था में दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। जांच के दौरान युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था।

प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को शक है कि युवक ने पहले युवती को कोई जहरीला पदार्थ दिया हो या उसकी हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगा ली हो। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने कमरे से मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

See also  हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
error: Content is protected !!