पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घायल अनुराधा बिष्ट का जाना हालचाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Share the News

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा से रामनगर जाते समय वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप बिष्ट के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी अनुराधा बिष्ट का हालचाल जाना।

ज्ञात हो कि अनुराधा बिष्ट कुछ समय पूर्व ताड़ीखेत क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु भी हुई थी। लंबे उपचार के बाद अब उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अनुराधा बिष्ट के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने परिवारजनों का भी हौसला बढ़ाया।

मुलाकात के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित पांडेय, सतीश नेगी, मनोज बिष्ट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, सामाजिक मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

See also  रानीखेत : कुंवाली क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की मांग तेज
error: Content is protected !!