राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, रानीखेत में हुई रणनीतिक बैठक

रानीखेत। आगामी 4 जून को होने वाले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi के अल्मोड़ा दौरे को लेकर रानीखेत स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य Karan Mahara ने किया, जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।

बैठक में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती प्रदान करेगा और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर देगा।

बैठक में महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर योजना, भर्ती घोटालों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और दौरे को सफल बनाने का आह्वान किया।

रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, अगस्त लाल साह, महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, यूथ जिला महासचिव अरसालन शेख, सभासद सुरेंद्र सिंह कुवार्बी, सतीश नेगी, हेमंत बिष्ट, सुनील कुमार, पान सिंह मेहरा, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, कुबेर मेहरा, संदीप बंसल, भूपेंद्र आर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  अल्मोड़ा : भैंसियाछाना से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर विजयी हुए युवा भगवत
error: Content is protected !!