निदेशक बनने के बाद पहली बार चौबटिया पहुंचे डॉ. आर.के. सिंह, कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखण्ड डाँक्टर आर०के० सिंह पहुचें चौबटिया।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रांगण में किया वृक्षारोपण।

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखंड के निदेशक पद पर नियुक्ति के बाद डॉ. आर.के. सिंह पहली बार उद्यान भवन, चौबटिया पहुंचे। इस अवसर पर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष चंद्र मोहन पंत के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह को निदेशक पद पर पदोन्नति मिलने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. आर.के. सिंह ने निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंजू करगेती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मदन राम, मोहन सिंह रौतेला, गगन पंत, आर.एस. बोरा, जीवन सिंह कठायत तथा सुरेंद्र सिंह जलाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी को मिली पाँच राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ
error: Content is protected !!