सास पर आया दामाद का दिल, दोनों ने कोर्ट मैरिज कर रचाई शादी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Share the News

रिश्तों की मर्यादा तोड़ प्रेमी जोड़े ने परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया, लोगों से मांगा आशीर्वाद।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। यहां एक दामाद अपनी सास के प्रेम में इस कदर पड़ गया कि दोनों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार करने और लोगों से आशीर्वाद देने की अपील की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के बाद दामाद का ससुराल आना-जाना बढ़ा, इसी दौरान उसकी नजदीकियां अपनी सास से बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। परिवार के किसी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बताया जाता है कि दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया और एक दिन घर छोड़कर चले गए। बाद में उन्होंने कोर्ट में विवाह कर लिया। शादी के बाद जारी किए गए वीडियो में दोनों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है और अब वे पति-पत्नी के रूप में जीवन बिताना चाहते हैं।

यह मामला सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2025 में अलीगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उस घटना ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब कानपुर देहात का यह मामला एक बार फिर रिश्तों और सामाजिक मान्यताओं को लेकर बहस का विषय बन गया है।

See also  पहलगाम के गुनहगारों पर कहर बनकर टूट पड़े सुरक्षाबल, अब तक 7 आतंकियों के घरों को उड़ाया
error: Content is protected !!