रानीखेत : ग्राम सभा अमोली की उपप्रधान बनीं मीना भगत, क्षेत्र में खुशी की लहर

रानीखेत। विकासखण्ड भिकियासैंण के अंतर्गत ग्राम सभा अमोली में उपप्रधान पद पर श्रीमती मीना भगत पत्नी ललित भगत के निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके उपप्रधान बनने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि मीना भगत के नेतृत्व में ग्राम सभा अमोली में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे सभी ग्रामवासियों को साथ लेकर गांव के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बेहतर कार्य करेंगी।
उपप्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर मीना भगत ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी के सहयोग से ग्राम सभा के विकास और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

See also  नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!