भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर चिकित्सालय में बांटे फल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीखेत चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल

रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करता है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्यों को प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जा रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए, जिससे मरीजों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर घनश्याम भट्ट, ध्यान सिंह नेगी, दीप भगत, गिरीश भगत, विमल भट्ट, सुल्तान खान, चन्दन भगत, प्रदीप बिष्ट, कैलाश बिष्ट, महेंद्र कुमार, पंकज तिवारी, विमला रावत, हेमा नेगी, सुनिता डाबर, माया नैनवाल और भारती भगत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ का दिया संदेश
error: Content is protected !!