रानीखेत : घिंगारीखाल के जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू, आर्मी जवानों ने भी किया सहयोग

Share the News

घिंगारीखाल के जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस रानीखेत का त्वरित एक्शन

फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत कर बढ़ती आग पर पाया काबू, आर्मी जवानों ने भी किया सहयोग

रानीखेत। घिंगारीखाल के पास जंगल में रविवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के इलाके में खतरा उत्पन्न होने की आशंका बन गई थी।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रानीखेत की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को अपराह्न 3:38 बजे फायर स्टेशन रानीखेत को घिंगारीखाल क्षेत्र के जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने देखा कि जंगल में आग तेजी से फैल रही है।

इसके बाद टीम ने एमएफई से होजरील फैलाकर तथा वाहन से पंपिंग कर लगातार पानी की बौछार की। काफी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाकर नियंत्रित कर लिया गया।
अग्निशमन अभियान के दौरान मौके पर मौजूद आर्मी के जवानों ने भी फायर टीम का सराहनीय सहयोग किया।
घटनास्थल पर एलएफएम संदीप सिंह, खीमानंद, डीवीआर राजकुमार तथा एफएम दीपक सिंह मौजूद रहे।

See also  प्रणव चैपियन और उमेश पर सरकार का ऐक्शन
error: Content is protected !!