नेवलगांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता और तिरंगा रैली आयोजित

Share the News

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव तल्ला सल्ट में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत महाविद्यालय की रेंजर्स इकाई के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता एवं तिरंगा रैली का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा।

महाविद्यालय के स्मार्ट कक्ष में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने पोस्टरों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कुल 10 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चन्दन ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय और दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. गिरीश चन्द्र, सहायक प्राध्यापक हिन्दी, डॉ. गरिमा पाण्डेय, सहायक प्राध्यापक इतिहास एवं श्री अखलाश कुमार, योग प्रशिक्षक शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के पोस्टरों का मूल्यांकन करते हुए उनकी रचनात्मकता एवं देशभक्ति की भावना को सराहा।

पोस्टर प्रतियोगिता के बाद महाविद्यालय परिसर से नेवलगांव क्षेत्र के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश दिया। रैली के माध्यम से आमजन को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग प्रभारी एवं रेंजर्स इकाई लीडर डॉ. चन्द्रा गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

See also  गुरु-शिष्य के रिश्ते तार तार : होटल में 12वीं के छात्र के साथ संबंध बनाती थी महिला टीचर, शहर के कई होटलों में की अय्याशी
error: Content is protected !!