भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री कुनाल रावत ने किया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का भव्य स्वागत
रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के प्रथम रानीखेत आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री कुनाल रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान मंडल मंत्री कुनाल रावत ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं और स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराते हुए इनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए भव्य स्वागत और मिले अपार स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस के कल्याण, किसानों के हितों की रक्षा और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा भी दिलाया।
वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री कुनाल रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का क्षेत्र में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनके दौरे से संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के प्रति अपना उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


