तहसीलदार ने आंदोलनकारियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने को कहा।
रिपोर्ट — बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत/द्वाराहाट। विधानसभा द्वाराहाट में क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील मुख्यालय में सांकेतिक ताला बंदी की।
यह ताला बंदी एक घंटे के लिए की गई । इस ताला बंदी के समय में तहसीलदार, कर्मचारी सभी को एक घंटे के लिए बंधक बनाया गया।
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति की जो मांगे हैं उन मांगों को लेकर पूर्व में शासन व विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया गया है। उन सभी मांगों की आजतक को भी सुनाई नहीं की गई है।
आंदोलन की संरक्षक ब्लॉक प्रमुख डॉ आरती किरौला ने कहा क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति की पूर्व में जो भी मांगे थी। उन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
उन मांगों को लेकर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति पिछले आठ दिनों से अनशन कर रही है। जिसके बाद भी शासन द्वारा आज तक हमारे साथ कोई वार्ता नहीं हो पाई है। जिस कारण आज क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति द्वारा तहसील में एक घंटे के लिए तालाबंदी की गई है।
उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति द्वारा 26 तारीख से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। जिसके लिए लोगों ने अपना नाम देना शुरू कर दिए हैं।
तहसीलदार मोहित सिंह ने कहा कि आंदोलनकारियों की जो भी मांगे थी। क्योंकि वह सभी मांगे शासन स्तर की है, तो हमारे द्वारा शासन से पत्राचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा आज तहसील में जो तालाबंदी की गई हैं उसके लिए जो भी विधिक कार्यवाही होगी वह करेंगे।






