रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। स्व श्री जय दत्त वैला राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में स्वगणना 2027 के सम्बन्ध में विद्यार्थियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आँनलाईन स्वगणना की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा आँनलाईन माध्यम से स्वगणना का अवसर प्रदान किया गया है।
जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार का विवरण भर एसई नम्बर जनरेट कर सकता है जिसे बाद में जनगणना प्रगणक को दिया जाना है। कार्यशाला के माध्यम से स्वजनगणना हेतु लोकेशन सेटिंग एवं सम्बन्धित प्रश्नों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पाण्डे ने कहा कि देश के विकास एवं योजनओं के क्रियान्वयन के लिए सही आंकडे होना आवश्यक है।
स्वगणना के माध्यम से त्रुटियाॅ कम होंगी अतः सभी को यथासमय स्वगणना पूर्ण करनी चाहिए। कार्यशाला में महाविद्यालय के स्वगणना नोडल डाॅ0 धीरज सिंह खाती, डाॅ0 सत्यमित्र सिंह, डाॅ0 आस्था अधिकारी, डाॅ0 नीतिका एवं अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।






