भतरौजखान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान।
रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज भतरौजखान पहुंचे। उनके आगमन पर रानीखेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात मुख्य बाजार चौक में एक विशाल आम जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक करन माहरा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंका। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए करन माहरा ने कहा कि जनता वर्तमान भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आह्वान किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है और प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना है।
जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवाद किया।






