हल्द्वानी: पुलिस ने नशीली सामग्री व चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद

हल्द्वानी में नशीली गोलियों की खेफ़ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कप्तान मीणा का नशे के खिलाफ कड़े निर्देशों का असर

SOG व पुलिस टीम ने युवाओं की नसों में जहर घोलने की साजिश को किया नाकाम

6540 नशीली सामग्री व चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने नशे की गोलियों की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के पास से 6540 नशीली गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस और SOG की टीम ने हल्द्वानी के वनभूरपुरा इलाके से दो नशे के तस्करों को 1440 नशीले कैप्सूल और 5100 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों तस्कर बनभूलपुरा के रहने वाले हैं। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है साथ ही नशीली दवाइयां को तस्कर कहां से लाते थे इसका भी पता कर पुलिस अग्रिम जांच में जुट गई है।

See also  चमोली के माणा हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में अबतक 50 का रेस्क्यू
error: Content is protected !!