हल्द्वानी : लालडाठ चौराहे के पास स्ट्रीट लाइटों बनी शोपीस, निर्माणाधीन पुलिया के पास हादसे की आंशका….

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड में अधिकतर स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल है। कालाढूंगी रोड मैं जब नैनीताल न्यूज़ 24 के रिपोर्टर ने स्ट्रीट लाइटों की हकीकत को अपने कमरे में रिकॉर्ड किया और देखा कि कालाढूंगी चौराहे से ब्लॉक ऑफिस तक कई स्ट्रीट लाइट बंद है।

लालडाठ चौराहे के पास पुलिया से आगे पेट्रोल पंप तक 5-6 से स्ट्रीट लाइटें लगातार बंद मिली।

जिससे कि उसे क्षेत्र में अंधकार ही अंधकार नज़र आया। लाल डॉट के पास जो पुलिया निर्माणधीन है उसके दोनों तरफ कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है ना ही दोनों तरफ कोई भी बेरेकेडिंग की गई है।

जिससे  दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, तथा पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

आसपास के लोगों का कहना है कि यहां से कई जनप्रतिनिधि व वर्तमान महापौर भी यही से गुजरते हैं लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को यह अंधेरा दिखाई नहीं देता है।

कोई भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी इन्हें 10 दिनों से ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहा है।

आखिर जनप्रतिनिधि इनको ठीक भी क्यों करें, क्योंकि आजकल कोई चुनाव तो है नहीं, जो कि जनप्रतिनिधि इनको ठीक करा दें।

वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका ने  स्ट्रीट लाइटों को लगाकर जनता के भरोसे छोड़ दिया है ।

वहीं जिलाधिकारी द्वारा कई बार इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के आदेश नगर निगम को दिए गए, उसके बावजूद भी नगर निगम के कानों में जू नहीं रेंग रहा है ।

आखिर देखना है कि कब तक लालडाठ क्षेत्र से पैदल गुजरने वाली राहगीरों को  इन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

प्रशासन को भी शायद किसी अनहोनी का इंतजार है क्योंकि प्रशासन भी तभी जगाता है जब कोई अनहोनी घटना घटित होती है।

See also  अल्मोड़ा : मेयर अजय वर्मा की युवाओं के लिए शानदार पहल,नगर में बन रहे सात ओपन जिम,युवा निशुल्क कर सकेंगे व्यायाम
error: Content is protected !!