अल्मोड़ा : भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के समर्थन में भाजपाइयों ने किया क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क

Share the News

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के समर्थन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैलाकोट, दूलागांव व शैल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। जिला पंचायत क्षेत्र रैलाकोट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के समर्थन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैलाकोट, दूलागांव व शैल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के पक्ष में वोट करने की अपील की।
भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों से प्रकाश बिष्ट के लिए वोट मांगे और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव विकास की पहली सीढ़ी है गांव का विकास होगा तो क्षेत्र का विकास होगा और क्षेत्र का विकास होगा तो राज्य का विकास होगा इसलिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।

इस चुनाव में सभी लोग एकजुट होकर भाजपा को मजबूत कर भाजपा प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट को अपना वोट के रूप में आशीर्वाद देंगे ,उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डबल इंजन की सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है ।

जिसका फायदा हर तबके के लोगों को मिल रहा है प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनेकों अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिसका फायदा किसी ने किसी रूप में जनता को मिल रहा है ।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह का माहौल है उसे यह लगता है कि आने वाले 28 तारीख को क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट को क्षेत्र की जनता का पूरा समर्थन मिलेगा और जनता उनको भारी मतों से विजई बनाएगी।
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि देश में मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा गांव का चौमुखी विकास को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है, उन्होंने कहा कि जिला पंचायत स्तर पर क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के लिए आगामी 28 तारीख को होने वाले मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के पक्ष में वोट कर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद विपक्षों द्वारा सरकार न होने का बहाना बनाकर लोगों ग्रामीण क्षेत्र का विकास योजनाओं के लिए बहाने बनाए जाते हैं इसलिए डबल इंजन की सरकार के साथ जिला पंचायत में भाजपा अधिकृत सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीतकर ट्रिपल इंजन लगाकर क्षेत्र का तेजी से विकास होगा यह सब क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से ही संभव है।

इसलिए आने वाले 28 तारीख को सभी पंचायत क्षेत्र में सभी जिला पंचायत में भाजपा प्रत्याशियोंको भारी बहुमत से विजई बनाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है।

लोग चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट कर ग्रामीण क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र रैलाकोट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में लोगों का भाजपा के प्रति अपार उत्साह देने देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास को साथ लेकर काम कर रही है और लगातार विकास योजनाओं को लागू कर रही है सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव एक महत्वपूर्ण विकास की कड़ी है।

इस चुनाव में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा और जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र का विकास तेजी से होगा, ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी रुके हुए विकास कार्य हैं उनको गति मिलेगी।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट, रघुनाथ सिंह चौहान (पूर्व पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष कुंदन लटवाल,जगदीश नगरकोटी, भूपेंद्र भोज, एडवोकेट अभिषेक तिवारी, निखिल तिवारी, भगवान भगवान सिंह भगवान रावत, प्रमोद जोशी, चंदन सिंह रावत, पूरन सिंह रावत, मोहन सिंह, गणेश लाल, बसंत लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  एसएसपी नैनीताल ने चलाया "ऑपरेशन सेनाइज",378 संदिग्ध व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
error: Content is protected !!