अल्मोड़ा : महिला कांग्रेस ने फूंका खेल मंत्री और गिरधारी लाल साहू का पुतला, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Share the News

अल्मोड़ा। दौलाघट में आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से महिलाओं के प्रति दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विवादित बयान को लेकर हमलावर है।

अब विरोध में महिला कांग्रेस ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और साहू का पुतला फूंका।

मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के पति की ओर से जिस तरह महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

उसका महिला कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। कहा कि साहू का यह बयान महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिष्ट ने कहा कि यदि राज्य सरकार की ओर से जल्द से जल्द गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो महिला कांग्रेस आंदोलन को और अधिक उग्र करेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न और महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अब सहन नहीं किया जाएगा।

कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी ही और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष किया जाएगा।

इस दौरान लीला जोशी, प्रीती बिष्ट, मंजू कांडपाल, सपना बिष्ट, विमल जोशी, निर्मला कांडपाल, इंदिरा वर्मा, गीता पांडे, किरण आर्य, उमा आर्य, आसना गुनगुन, जया जोशी, आशा शर्मा, शोभा जोशी, लता तिवारी,पुष्पा पांडे, तारा तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, नारायण दत्त पांडे, शरद शाह, पारस नाथ, दिनेश नेगी, वैभव पांडे, सुधांशु रौतेला आदि मौजूद रहे।

See also  उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारी को साइबर ठगों ने गोल्ड माइनिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगे 1.18 करोड़
error: Content is protected !!