रानीखेत में भक्ति का माहौल: माँ सिद्धेश्वरी मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ

रानीखेत। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण में मंगलवार, 31 मार्च 2026 को रानीखेत के स्प्रिंगफील्ड स्थित माँ सिद्धेश्वरी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया।

सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे हुआ, जिसमें पूरे विधि-विधान के साथ पाठ किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे समय भजन-कीर्तन में लीन रहे।

पाठ के समापन के बाद दोपहर 2:30 बजे से प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह आयोजन  कौशल्या माहरा (पत्नी स्व. गोविन्द सिंह माहरा), रमा एवं  करन माहरा, विश्व विजय माहरा, गीता माहरा तथा समस्त माहरा परिवार की ओर से श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

See also  उत्तराखंड की फ्रांस वाँलियंटर्स बेटी रितिका दिल्ली फ्रेंच दूतावास में हुई सम्मानित, प्रदेश का नाम किया रोशन 
error: Content is protected !!