रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री मोहन पाठक का किया भव्य स्वागत, खेलों के विकास पर जताया भरोसा

Share the News

रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) मोहन पाठक का रानीखेत स्थित अल्का होटल में भव्य स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में क्षेत्र में खेलों के विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि मोहन पाठक के खेल परिषद के उपाध्यक्ष बनने से प्रदेश के खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी तथा रानीखेत जैसे पर्वतीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत, चंदन भगत, गिरीश भगत, खजान जोशी, सुल्तान खान, नजीर खान, उमेश पंत, महेंद्र रावत, भारत भूषण, सुनीता डाबर, रेखा आर्य, अनु सोनकर, मीना वर्मा, माया नैनवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  अल्मोड़ा : तड़म में आतंक का कारण बना बाघ पकड़ा गया, वन विभाग ने कॉर्बेट भेजा
error: Content is protected !!