शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रानीखेत में NSUI का प्रदर्शन, पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Share the News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन*

“छात्रों की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास होगा नाकाम”

दिल्ली में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गांधी चौक पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को रानीखेत में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी बात रखने और शिक्षा व रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। उनका आरोप था कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए, न कि दमनकारी रवैया अपनाना चाहिए।

NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा किसी पर एहसान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। संगठन ने दोहराया कि छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की कोशिश जारी रही तो NSUI प्रदेशभर में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगी। संगठन ने कहा कि छात्र हितों, शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “छात्र एकता ज़िंदाबाद”, “लोकतंत्र बचाओ, शिक्षा बचाओ” तथा “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर NSUI के रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, मानस कुमार, अंकित रावत, उत्कर्षा माहरा, ललित, रितेश, पंकज किरोला, अरसलान शेख, गौरव कुवरबी, नावेद कुरैशी, पारस, कृष्णा, सौरव बिष्ट, हर्षित किरोला, दीपक सोंतियाल, सार्थक, यतीना माहरा, आदित्य माहरा, सैम आर्या, पूरा चंद्र, दक्ष बिष्ट, आदित्य कुमार, आशीष सोंतियाल, हैरी, दिवेश बिष्ट, मन्नू चौधरी, सूरज कुवार्बी और अभिनव मेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन को समर्थन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, सतीश नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार, सभासद सुंदर कुवरबी, प्रमोद पाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी और मुकेश वाल्मीकि सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत : शी फॉर स्टेम’ कार्यक्रम में छात्राओं को मिला विज्ञान में करियर की नई दिशा
error: Content is protected !!