सीओ रानीखेत ने थाना देघाट का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

रानीखेत। पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद द्वारा आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना देघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरक एवं भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। इस दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।

सीओ रानीखेत द्वारा थाने के समस्त अभिलेखों का गहन निरीक्षण करते हुए प्रविष्टियों की जांच की गई तथा कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा

सीसीटीएनएस कार्यों की जांच करते हुए नियुक्त कार्मिकों को ऑनलाइन जीडी एवं आईआईएफ फार्म समय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों पर नियमित निगरानी रखते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लंबित मामलों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, वारंटों की तामीली एवं निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली तथा थाने में लंबित मालों एवं मुकदमाती वाहनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जनसंपर्क व कानून व्यवस्था पर जोर

सीओ द्वारा थाने में आने वाले आगंतुकों एवं शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने, बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही व्यापक सत्यापन अभियान एवं जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक श्री गंगा राम गोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

See also  अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी का किया विस्तार,ख़ुशहाल सिंह बिष्ट प्रदेश संगठन महासचिव व दीप्ति चुफाल नैनीताल जिला अध्यक्ष मनोनीत
error: Content is protected !!