रानीखेत में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share the News

रानीखेत। कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC मेंबर) उपस्थित रहे।

उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि संविधान निर्माता अंबेडकर एक “कोहिनूर” थे, जिनकी विचारधारा आज भी पूरे विश्व को प्रेरित कर रही है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और उनका संघर्ष आज भी हमें समानता, न्याय और भाईचारे का मार्ग दिखाता है।

कार्यक्रम में श्रीमती रमा माहरा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों।

कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नगराध्यक्ष उमेश भट्ट द्वारा किया गया।

इस दौरान युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, जिला महासचिव अरसलान शेख, विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत और ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रावत शामिल रहे।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

See also  रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, असलाह बनाने वाली मशीन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
error: Content is protected !!