अल्मोड़ा में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित
अल्मोड़ा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव 2 अप्रैल 2026 को होटल शिवालिक रिट्रीट में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में चिकित्सा अधिकारियों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा एवं डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री नवीन चंद्र जोशी (निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, मानसखंड विज्ञान केंद्र) तथा श्री सतीश कुमार (प्रशासनिक अधिकारी) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. दीपक कुमार, सचिव पद पर डॉ. अनुपम त्यागी, उप सचिव के रूप में डॉ. शोभा सनवाल, आय-व्यय निरीक्षक के रूप में डॉ. सुधीर सोनी तथा मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ. मंजू पाल निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सभी चिकित्सा अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया गया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाएगी तथा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

