पॉलीहाउस निर्माण मे देरी को लेकर काश्तकार धरना-प्रदर्शन करने पहुचें निदेशालय उद्यान भवन चौबटिया।
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। जहा धामी सरकार चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत पूरे प्रदेश मे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का प्रचार-प्रसार कर रही है।
वही प्रदेश के काश्तकार परेशान दिखाई दे रहे है। जिसके अन्तर्गत जिला अल्मोड़ा के काश्तकारों द्वारा पॉलीहाउस लगाए जाने के लिए उद्यान विभाग के माध्यम से चलाई गई योजना मे 20 प्रतिशत पैसा जमा कर दिया गया।
वही लगभग एक साल पहले पैसा जमा हो जाने के बावजूद काश्तकारों के यहा पॉलीहाउस लगाने का कार्य सरकार द्वारा आजतक नही किया गया।
जिस कारण सभी काश्तकार धरना-प्रदर्शन करने के लिए निदेशालय उद्यान भवन चौबटिया पहुचे।
जहा उच्च अधिकारी मौजूद नही होने के कारण काश्तकारों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का घेराव किया।
वही मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बताया गया कि उद्यान विभाग चौबटिया मे निदेशक कार्यालय होने के बावजूद भी निदेशक चौबटिया मे नहीं बैठते है ।
सभी कार्य देहरादून से होते है। उन्होने बताया कि पॉलीहाउस लगाने का कार्य भी देहरादून से ही संचालित किया जाता है। जिसके बारे मे देहरादून मे बैठे अधिकारी पूर्ण जानकारी दे सकेगें।
वही मुख्य उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा फोन पर अवगत कराया गया कि महानिदेशक कार्यालय देहरादून से मुख्य उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा को आदेश हुआ है कि किसानों का पैसा वापस किया जाय।
जिसके बाद मुख्य उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा किसानों से उनकी बैंक डिटेल मांगी गयी और आश्वासन दिया गया कि सभी किसानों के बैंक खाते मे जल्द ही पैसा वापस किया जाएगा।
बता दे कि लगभग 2 साल से पॉली हाउस लगाने के लिए काश्तकारों द्वारा पैसे जमा किया जा रहा है। लेकिन पॉली हाउस आज तक नहीं लगाया गए है।
काश्तकारों ने पॉलीहाउस नही लगने के बारे मे कई बार उच्च अधिकारियों को अपनी शिकायत दी। लेकिन सभी उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन ही दिया गया। पॉलीहाउस लगाने का कार्य आज तक नही हुआ।
जिससे काश्तकार अपने को ठगा मसहूस करने लगे है। वही काश्तकारो ने बताया किे मुख्य उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा से सूचना का अधिकार के माध्यम से सूचना मागी गई तो पता चला कि कुमाऊं मंडल की सभी 6 जिलों में 497 किसानों से लगभग 1 करोड़ 56 लाख रुपए जमा किया गया है।
किसान ललित पाण्डे ने कहा कि बड़े दुख के साथ यहां पर किसान लोग आए हुए हैं क्योंकि 13 महीनों पहले उद्यान विभाग द्वारा पॉली हाउस के लिए हमसे 20 प्रतिशत कृषक अंश लिया गया था, जो किसानों ने 25 फरवरी को पूर्णतः जमा कर दिया।
कहा गया था कि 15 दिन में पॉली हाउस लगा दिए जायेंगे। उन्होनें कहा कि हम सभी विभागों में उच्च अधिकारियों को कह चुके हैं, कि जब अभी तक पॉली हाउस नहीं लग पाए तो अब हमें नहीं चाहिए, बस हमारे पैसे वापस कर दो।
वही लगभग 10 बार अखबारों में दे दिया, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की, पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। हमने सूचना का अधिकार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है कि किसानों के लगभग 57 लाख रुपए जमा हुए है जो कि किसानों का 20 प्रतिशत अंश है और हमें अभी भी बस आश्वासन ही मिल रहा है।
इस अवसर पर ललित पाण्डे, बहादूर सिंह, मनीष सिंह, पूरन भट्ट, विरेन्द्र सिंह, चन्दन सिंह, चन्दन भन्डारी, गिर सिंह, अमन सिंह, राहुल सिंह, गणेश जोशी सहित अन्य काश्तकार उपस्थित रहे।

