भीमताल : हैड़ाखान गोरखनाथ मंदिर में अखंड रामायण में शामिल हुए हरीश पनेरू, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड ओखलकांडा के ग्राम हैड़ाखान स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हरीश पनेरू ने भगवान श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और क्षेत्र में सद्भाव व समृद्धि बनी रहे।

धार्मिक आयोजन में शामिल होकर उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ भक्ति में सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने तुषराड़ में आयोजित अखंड रामायण पाठ में भी भाग लिया और आयोजकों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे समाज में एकता और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।

See also  अल्मोड़ा : वन्यजीव समस्या पर संजय पाण्डे की पहल, प्रभागीय वनाधिकारी के साथ निर्णायक बैठक
error: Content is protected !!