रानीखेत में अग्निशमन विभाग की होटल-रेस्टोरेंटों पर सख्त नजर, खामियां मिलने पर जारी किए नोटिस

Share the News

रानीखेत। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र रानीखेत द्वारा क्षेत्र के विभिन्न होटल, रिसोर्ट, रेस्टोरेंट एवं होम स्टे प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं अग्निशमन एवं आपात सेवा देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में संचालित किया गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री नरेश जोशी के नेतृत्व में होटल हिमालयन बॉयज, बिन्सर लॉज, फॉरेस्ट वुड रिसोर्ट, परी रेस्टोरेंट, मिस्ट्री मॉर्निंग, स्नैक्स पॉइंट एवं फ्लोरेस्टा होम स्टे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन की सुरक्षा तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) आदि की जांच की गई।

जांच के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमियां पाई गईं, उन्हें नोटिस जारी कर तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन एवं आपात स्थिति में बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  रानीखेत : गृह विज्ञान विभाग द्वारा आलेख अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन
error: Content is protected !!