तल्ला सल्ट महाविद्यालय में छात्र परिषद 2026-27 का गठन, मनीषा अध्यक्ष और उषा बनीं सचिव

अल्मोड़ा/तल्ला सल्ट। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व कौशल और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयीय छात्र परिषद का गठन किया गया।

महाविद्यालय के स्मार्ट कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. राघव कुमार झा की अध्यक्षता तथा डॉ. गरिमा पाण्डेय के संयोजकत्व में छात्र परिषद का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

परिषद के गठन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है।

सर्वसम्मति से गठित छात्र परिषद में मनीषा, पुत्री श्री दिगम्बर सिंह, बीए तृतीय सेमेस्टर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं विपिन सिंह, पुत्र श्री राम सिंह, बीए प्रथम सेमेस्टर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

इसी क्रम में उषा, पुत्री श्री प्रहलाद सिंह, बीए प्रथम सेमेस्टर को सचिव तथा दिशु, पुत्री श्री संतोष कुमार, बीए प्रथम सेमेस्टर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सोनी, पुत्री श्री पुष्कर सिंह, बीए प्रथम सेमेस्टर को सांस्कृतिक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महाविद्यालय प्रशासन ने नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि परिषद महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

See also  ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी; ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई बर्फबारी, वीडियो ....
error: Content is protected !!