गनियाद्योली बनी स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की विजेता

Share the News

गनियाद्योली ने जीता स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट, खनिया को 12–9 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

जतिन बिष्ट बने ‘टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर’, समापन समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का हुआ सम्मान

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। खेल भावना, रोमांच और उत्साह से भरपूर स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में खनिया और गनियाद्योली की मजबूत टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने पूरे मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में गनियाद्योली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12–9 के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जतिन बिष्ट को प्रतिष्ठित “टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके प्रदर्शन की खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों ने जमकर सराहना की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अगस्त लाल शाह, जुबेद अहमद, अनिल शाह, मुकेश वर्मा, संजय बिष्ट, दीप उपाध्याय, पुष्पक कुमार, भारत पांडे, भूपेंद्र परिहार, अंकुर जयाल, पम्मू दा, ललित असवाल, दीपक शर्मा, राहुल नेगी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने भी फाइनल मुकाबले का आनंद लिया।

गनियाद्योली टीम के मुख्य कोच दीपक मेहरा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजक समिति, सभी खिलाड़ियों, सहयोगकर्ताओं, अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ क्षेत्र में हॉकी जैसी पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिल सके।

आयोजक समिति ने विजेता गनियाद्योली और उपविजेता खनिया टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित करने का संकल्प दोहराया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह को नई ऊर्जा देने का काम किया।

See also  दिल्ली ब्लास्ट में किसने गंवाई जान, कौन हुआ घायल? ये है पूरी लिस्ट
error: Content is protected !!