यहां पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया पत्नी के साथ गैंगरेप, महिला मित्र ने बनाया वीडियो

शर्मसार होते रिश्ते : पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया पत्नी के साथ गैंगरेप, जबकि पति की महिला मित्र ने वीडियो बनाया

ऊधमसिंह नगर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।नशेड़ी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ गैंग गैंगरेप किया. इस दौरान पीड़िता आरोपियों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी उसकी इज्जत को तार-तार करते रहे।

मामला 2022 का है, पीड़िता के अनुसार उसका पति मिथुन कुमार सिडकुल की एक कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है. पति की संगत नशेड़ी दोस्तों के साथ ज्यादा थी।

महिला ने आरोप लगाया कि मार्च 2022 को घर पर पति ने एक दिन पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें उसके दोस्त सुरेंद्र गंगवार, राज चौधरी, यास्मीन सिद्दीकी और एक महिला मित्र यास्मीन भी शामिल थी।

पार्टी के दौरान उन लोगों ने धोखे से उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया। जिसके बाद पति के साथ-साथ उसके तीनों दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

इस दौरन उन लोगों के साथ मौजूद यास्मीन वीडियो बनाती रही। मामले को लेकर 21 दिसंबर 2024 को न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं सभी आरोपी।

गैंगरेप के सभी आरोपी अभी तक पुलिस कि गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ही दुष्कर्म के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

See also  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!