रानीखेत में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, पूजा-अर्चना के साथ संपन्न

रानीखेत। नगर के सदर बाजार स्थित जोशी कॉम्प्लेक्स, डोलिया पहाड़ी के पास कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान से हुई, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, अंबेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष गुसाईं राम, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया कार्यालय क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करेगा।

See also  हल्द्वानी : सट्टे की खाई-बाड़ी करने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही, 9 सट्टेबाज गिरफ्तार
error: Content is protected !!