नई दिल्ली : मयूर विहार में आज रजत जयंती समारोह, उत्तराखंडी संस्कृति की होगी रंगारंग प्रस्तुति

Share the News

नई दिल्ली। मयूर विहार फेस-1, दिल्ली-96 स्थित रयान पब्लिक स्कूल के समीप आज शाम 4:00 बजे रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संगठन सचिव महेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित होगा, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, नगाड़ा बैंड और मसक बीन की धुनों के साथ उत्तराखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। रंगारंग प्रस्तुतियों से मंच को आकर्षक और जीवंत बनाया जाएगा।

महेंद्र रावत ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लें और इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।

See also  रानीखेत कोतवाली में ASP हरबंस सिंह का आदेश कक्ष, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
error: Content is protected !!