हल्द्वानी : गीता, गंगाजल और हनुमान चालीसा लेकर SSP से मिलने पहुंचे हरीश पनेरू, नशा मुक्ति अभियान में सहयोग की मांग

Share the News

भीमताल में नशामुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, हरीश पनेरू ने SSP से की सख्त कार्रवाई की मांग

भीमताल/हल्द्वानी। समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश एवं हनुमान चालीसा भेंट कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प साझा किया।

हरीश पनेरू ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे विशेष रूप से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने SSP से जनपद में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा विशेष अभियान चलाकर इस कुरीति पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।

पनेरू ने बताया कि उनके द्वारा भीमताल विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर SSP नैनीताल ने इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में हरसंभव सहयोग देगा।

पनेरू ने आम जनता से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

See also  अल्मोड़ा : महाविद्यालय तल्ला सल्ट के स्मार्ट कक्ष में तरुण संसद का आयोजन
error: Content is protected !!